{"_id":"68239ceb757d86af300667e8","slug":"drug-de-addiction-campaign-from-tomorrow-to-17th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646158-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा मुिक्त अभियान कल से 17 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा मुिक्त अभियान कल से 17 तक
Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार 15 से 17 मई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। जिला पुलिस व शाह अस्पताल के सहयोग से कलायत में स्थित आंबेडकर भवन में तीन दिवसीय निशुल्क नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान दोपहर दो से शाम पांच बजे तक शाह अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को निशुल्क दवा दी जाएगी। नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति कलायत स्थित आंबेडकर भवन में जाकर निशुल्क दवा ले सकते हैं।
डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी आस्था मोदी की ओर से नशा मुक्त कैंप का शुभारंभ किया जाएगा। पुलिस विभाग लगातार आमजन को नशा ना करने बारे मंे जागरूक कर रहा है। इस शिविर का शुभारंभ एसपी आस्था मोदी करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एएसआई ओमप्रकाश व एचसी सुनील कुमार की टीम गांव गांव जाकर आमजन सहित युवाओं को नशे के दुष्परिणामों बारे अवगत करवा रही है। पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।
नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। पुलिस का उद्देश्य नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का है। जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है वो कैंप दौरान निशुल्क दवा ले सकता है।