फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   drug, crime, police

आठ ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
drug, crime, police
अपने मामा के यहां रहकर नशे का कारोबार कर रहे एक युवक को पुलिस ने काबू किया है। उसका मामा पहले से ही नशे के मामले में सजा भुगत रहा है। नशा तस्करी रैकेट के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी का 3 जनवरी को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई बलजीत सिंह, एसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई बलराज सिंह, एएसआई शुभकरण, एचसी राज सिंह, एचसी राजेश और सरकारी गाड़ी चालक एसआई शमशेर सिंह की टीम गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक मानस रोड कैथल मौजूद थी। गुप्त सूचना के बाद कुष्ट आश्रम वाली गली खनौरी रोड़ कैथल गंदे नाले की पुली नजदीक दबिश दी गई, जहां पुलिस को देखकर एक युवक पास के मकान में घुस गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान संदिग्ध युवक की पहचान अजय उर्फ कर्ण वासी सुंदर बस्ती बरनाला कैंची संगरूर पंजाब के रुप में हुई। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक पन्नी में करीब 20 हजार रुपये मूल्य की 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे शहर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक हरपाल सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कुबूला कि उसका मामा सुखदेव निवासी खनौरी रोड कैथल नशा तस्करी के आरोप तहत संगरूर जेल में सजा भुगत रहा है। वह उसके कैथल स्थित मकान में रहकर रोहतक से नशा खरीदकर कैथल में बेचने का धंधा कर रहा था। नशा रैकेट से जुडे़ दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तस्कर का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed