फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Driving without helmets and seat belts

Kaithal News: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए दौड़ा रहे वाहन

Sat, 13 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Driving without helmets and seat belts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बढ़ते सड़क हादसों के बावजूद कई वाहन चालक अब भी यातायात नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट या चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना आम हो गया है, जबकि कई लोग बिना लाइसेंस के भी वाहन दौड़ा रहे हैं। इनकी यह लापरवाही न सिर्फ उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य यात्रियों और राहगीरों के लिए भी जोखिम का कारण बन रही है।

जिले में इस वर्ष अब तक 299 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 228 लोग घायल हुए जबकि 186 लोगों की मौत हुई है। सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है लेकिन बावजूद इसके लापरवाह लोगों में नियमों के प्रति अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई चालक नाबालिग होते हुए भी पुलिस से बचकर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाना आम बात हो चुकी है। ये चालक कई बार सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को टक्कर मारकर घायल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर 67,058 चालान जारी किए हैं और लगभग 3 करोड़ 47 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सड़क हादसों में मौत और घायलों के आंकड़े


महीना
हादसे
घायल
मौत

जनवरी
24
21
17

फरवरी
25
16
12

मार्च
30
20
20

अप्रैल
24
19
10

मई
31
23
23

जून
29
34
14

जुलाई
23
12
14

अगस्त
18
16
14

सितंबर
20
8
13

अक्तूबर 35
21
22

नवंबर
32
23
22

दिसंबर
8
15
5

महीना
वाहन चालान
जुर्माना

जनवरी
3237
27 लाख

फरवरी
2970
23 लाख

मार्च
3169
26 लाख

अप्रैल
3813
24 लाख 50 हजार

मई
7892
49 लाख

जून
8707
50 लाख

जुलाई
7706
42 लाख

अगस्त
7591
38 लाख

सितंबर
7377
35 लाख

अक्तूबर 6746
31 लाख 35 हजार

नवंबर
5325
29 लाख 58 हजार

दिसंबर
2525
12 लाख के करीब

पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लोगों को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालना करना जरूरी है। अभिभावकों को चाहिए कि वे नाबालिगों को किसी भी स्थिति में वाहन न चलाने दें। -गुरविंदर सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed