{"_id":"673a4053af00c84606030594","slug":"drivers-upset-due-to-broken-road-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-521728-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में सड़क टूटने से वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में सड़क टूटने से वाहन चालक परेशान
Mon, 18 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव सेरधा से नंदकरण माजरा को जाने वाली सडक़ टूटने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण रघुनाथ, जिला सिंह, बलदेव सिंह, प्रदीप, बलबीर व चांदी राम ने बताया कि एक माह पहले बनाई गई यह सडक़ अभी से टूटनी शुरू हो गई है।
जगह जगह टूटी-फूटी सड़क के कारण आए दिन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है। वहीं वाहन चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने बताया कि इस सड़क को लेकर वह पिछले कई दिनों से प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसे लेकर लोगों में आए दिन रोष बढ़ रहा है। इसके अलावा नंदकरण माजरा से करोड़ा को जाने वाली सड़क का कार्य अधूरा पड़े रहने से उन्हें आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। इन लोगों ने मांग करते हुए कहा कि इस सडक़ की मरम्मत करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को किसी समस्या से जूझना न पड़े।