फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drivers troubled by morning and evening fog

Kaithal News: सुबह और शाम धुंध से वाहन चालक परेशान

Mon, 18 Nov 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Drivers troubled by morning and evening fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में धुंध का कहर लगातार जारी है। इस कारण सुबह और शाम के समय वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। इस बार नवंबर महीने ही जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो रहा था। वहीं, अब मौसम बदलने के बाद लोगों की दिनचर्या काफी प्रभवित हो रही है।

बढ़ रहे स्मॉग के बीच धुंध ने भी आमजन पर दोहरी मार की है। इस कारण लोगों को परेशानियां होती हैं। रविवार को भी अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री पर दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी अब अगले एक माह तक ऐसे ही कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


जल्द गिरेगा तापमान

कैथल। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यही हाल रहा तो जल्द ही न्यूनतम तापमान भी 12 से 13 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इस बार सर्दी के सीजन में नवंबर माह के बीच ही सर्दी में बढ़ोतरी हो गई है। गौरतलब है कि जिले में पिछले चार दिन से पहले रात और फिर सुबह के समय घनी धुंध छा रही है। धुंध के कारण नेशनल व स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहद मशक्कत करनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की चादर से ढका रहा राजौंद
राजौंद। नगर पूरा दिन कोहरे की चादर में ढका रहा। दिन निकलने के बावजूद वाहन चालक लाइटें जलाकर सडक़ों से गुजरते देखे गए। कोहरे ने आम जन मानस की कार्यशैली को रोक दिया है।

आलम यह है कि कई दिनों से पड़ रही धुंध के कारण यातायात व जन जीवन रुक गया है। 10 बजे तक भी वाहन चालक लाइटें जलाकर धीरे-धीरे चलते दिखाई दे रहे थे। ठंड एक दम बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। उधर, चालकों ने अपने वाहनों की रफ्तार धुंध के कारण काफी कम की है। ऐसे में वे अपनी सुरक्षा के लिए वाहनों की हेडलाइट चालू करके सड़कों से गुजरते दिखते हैं। संवाद


इस समय गेहूं और सब्जियों की फसल के फायदे के लिए मौसम में बदलाव होना बेहद जरूरी है। वर्मा ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गाें का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। कहा कि रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed