{"_id":"65e24dd7d985610f8d097914","slug":"driver-killed-in-car-collision-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-112154-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से गाड़ी चालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से गाड़ी चालक की गई जान
Sat, 02 Mar 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कलायत में एक कार चालक ने टाटा मैजिक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव मटौर निवासी कुलदीप ने कलायत थाने में दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को उसके पिता चांदी राम (45) अपनी गाड़ी टाटा मैजिक लेकर कलायत गया हुआ था। दोपहर में कलायत में मटौर रोड पर एक कार चालक ने उसके पिता की गाड़ी को टक्कर मार दी और कार छोड़कर फरार हो गया। वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गया जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एक मार्च को इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।