फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drinking water supply stopped due to burning of motor, there was an outcry

Kaithal News: मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped due to burning of motor, there was an outcry
राजौंद। नगर में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। नगर के ज्यादातर भाग में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुई है। पेगा मार्ग की वाटर सप्लाई में मोटर जलने से यह समस्या हुई है। लोगों ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग की मोटर आए दिन जलती रहती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। लोगों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पानी की एक बूंद को वह तरस रहे हैं। पिछले दो दिन से पानी की एक भी बूंद नहीं आ रही। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नहरी पानी की सप्लाई आए तो एक महीने से भी ज्यादा समय बीतने को है। शहरवासी राजू, राजीव, निशांत व लोकेश ने कहा कि लोग पानी को तरस रहे हैं। नगर के लोगों का कहना है कि यहां नहरी पानी पर आधारित परियोजना लाई गई है। आलम यह है कि लोग हाथों में बर्तन लेकर पानी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे हवा सिंह, रोशन, जयपाल, भीम, रमेश कुमार, लाल सिंह, प्रमोद कुमार,रोशन, रामपाल ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लाखों रुपये पेगा मार्ग पर खर्च करके वाटर सप्लाई बनाई गई थी, लेकिन यहां से नहरी पानी केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है। कई कई दिनों तक भी नहरी पानी की सप्लाई नहीं मिलती। अगर कर्मचारियों अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि नहर में पानी न आने कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में अगर यह समस्या ऐसे ही रहनी थी तो लाखों रुपए खर्च करके वाटर सप्लाई का क्या औचित्य है। इसे लेकर नगर के लोगों ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस बारे में वह शीघ्र ही राज्य मंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि मोटर जल गई थी, जिसे ठीक करवा दिया है। सुबह सप्लाई दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नहर में पानी आ गया है। नहरी पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed