फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drinking water supply in Rajaund is in a critical state; water is supplied only on alternate days.

Kaithal News: राजौंद में गहराई पेयजल व्यवस्था, एक दिन छोड़कर आता है पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply in Rajaund is in a critical state; water is supplied only on alternate days.
राजौंद। राजौंद में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को नियमित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा बल्कि एक दिन छोड़कर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। नहर में पानी आए काफी समय बीत चुका है जिसके कारण टैंकों का पानी लगभग सूख चुका है। जलापूर्ति व्यवस्था बाधित होने से लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई जगहों पर तो लोग पीने के लिए पानी कैंपरों से मंगवाने को विवश हैं जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। दोपहर के समय तापमान अधिक होने के कारण पानी की जरूरत बढ़ जाती है लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से लोग खासे परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कर्मबीर ने कहा कि नहरी पानी योजना केवल शोपीस बनकर रह गई है, लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को नहरी पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़ा जाए और पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed