फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drinking water crisis jammed on railway road in Kalayat

Kaithal News: कलायत में पेयजल संकट रेलवे रोड पर लगाया जाम

Tue, 30 May 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis jammed on railway road in Kalayat
कलायत। कलायत में गहराई पेयजल समस्या से नाराज लोगों ने हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाले रेलवे रोड पर सोमवार को जाम लगा दिया। सुभाष कॉलोनी से सटे आवासीय क्षेत्र के लोगों के इस प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर खाली ड्रम रखकर आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


मार्ग पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित विभाग को स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही लोगों को मार्ग खोलने की अपील की।

करीब एक घंटा चले प्रदर्शन के दौरान आखिरकार जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रामपाल सैन, कमलेश, बाला, बाली, राजकली, गुलाब, शीला देवी, ओमा, श्यामो, अशोक व अमन ने कहा कि करीब दो माह से उन्हें पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा। विवशता में वे सिरसा ब्रांच नहर के लगे नलके और दूर-दराज से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा। वार्ड 10 से जुड़ी इस समस्या के निवारण के लिए जब अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो सड़क पर उतरना लोगों की मजबूरी बन गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि संबंधित आवासीय क्षेत्र में लगभग 200 परिवार रहते हैं। बावजूद इसके पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप गिल ने बताया कि पानी समस्या से जुड़ी शिकायतों के लिए कर्मियों की टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने मार्ग से जाम हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed