फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Vinod again became the president

Kaithal News: डॉ. विनोद फिर बने अध्यक्ष

Tue, 09 Apr 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vinod again became the president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। रविवार को भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से अपना दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। चानना पैलेस चीका में आयोजित इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव, कपिल गुप्ता ने की व डॉ. राजेंद्र ठुकराल, अशोक कुमार गुप्ता व हरीश चावला ने विशेष तौर पर शिरकत की। डॉ. निधि बंसल ने मेहमानों का परिचय करवाया। संस्थान के प्रांतीय उपाध्यक्ष व दायित्व प्रदाता अशोक कुमार गुप्ता ने डॉ. विनोद कुमार गुप्ता को पुन: अध्यक्ष के तौर पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन


उनके साथ साथ गौरव गोयल को सचिव, महेंद्र पाल गर्ग को कोषाध्यक्ष, डॉ. सरिता भाठला को महिला संयोजिका, रविंद्र बंसल को उपाध्यक्ष संस्कार, कमल गोयल को उपाध्यक्ष (सेवा), नेत्रपाल शर्मा को उपाध्यक्ष संपर्क, हरनिस सिंगला को संगठन सचिव व जीत सैनी को मीडिया प्रभारी के तौर पर शपथ दिलाई व बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक कैथल कृष्ण कौशिक ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई व परिषद परिवार में शामिल होने पर उन सब को बधाई दी। इसके बाद चीका शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने पिछले वर्ष एक वर्ष के अंदर किए गए कार्यों की सूची सभी सदस्यों के समक्ष रखी व नई ऊर्जा और संकल्प के साथ समाजसेवा के कार्य करने का संकल्प लिया।

महासचिव कपिल गुप्ता ने भारत विकास परिषद की शाखा को पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी शाखा के तौर पर आने के लिए बधाई दी व सभी सदस्यों को नए कार्य नई ऊर्जा और नव संकल्प के साथ करने के लिए प्रेरित किया।


शाखा के सदस्य प्रेम सिंह पूनिया ने आए हुए मेहमानों व अधिकारियों का धन्यवाद किया। दायित्व ग्रहण समारोह राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. विजेता कौशिक व संध्या गोयल ने बखूबी किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें परिषद परिवार की मातृ शक्ति व बच्चों ने अपनी प्रस्तुत दी। शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक संबंधों को मजबूती मिलती है, परिवार मजबूत बनते है और बच्चों में संस्कार विकसित होते हैं। कार्यक्रम में 70 परिवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed