फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Vikas gets special trophy for versatile performance

Kaithal News: बहुमुखी प्रदर्शन के लिए डॉ. विकास को मिली विशेष ट्रॉफी

Wed, 05 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vikas gets special trophy for versatile performance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फरीदाबाद में आयोजित चौथी राष्ट्रीय लीजेंड्स डॉक्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शहर के नेत्र चिकित्सक डॉ. विकास गुप्ता ने हरियाणा की टीम में शामिल होकर शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन खेल की बदौलत टीम को जीत हासिल हुई, जिससे जिले में खुशी की लहर है।

डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी से दो मार्च तक फरीदाबाद हुई इस प्रतियोगिता में छह टीमें शामिल हुईं। इनमें हरियाणा हरिकेन, पंजाब वॉरियर्स, कैपिटल ब्लेज़र्स, दिल्ली, ब्रदर क्लब, कानपुर, मेरठ ग्लैडिएटर्स और लेजेंड्स ऑफ़ जिपमेर रहीं। डॉ. विकास गुप्ता ने हरियाणा हरिकेन टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रत्येक मैच में एक विकेट लिया और टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। उनकी शानदार फील्डिंग के लिए उन्हें बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला। ओवरऑल प्रदर्शन के लिए उन्हें पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट खेलने की प्रेरणा डॉ. अनिल हांस से ली थी। डॉ. अनिल हांस ने चिकित्सकों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। उनके निधन के बाद, 2022 से डॉ. अनिल हांस मेमोरियल हरियाणा क्रिकेटर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाने लगा। डॉ. विकास गुप्ता की इस उपलब्धि से न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बल्कि खेल जगत में भी कैथल का नाम रोशन हुआ है। उनकी मेहनत आने वाले वर्षों में उन्हें और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा हरिकेन टीम के प्रमुख सदस्य-

कप्तान - डॉ. राहुल वर्मा, उप-कप्तान - डॉ. कमल किशोर, डॉ. विष्णु मित्तल, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. रवि वोहरा, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. अश्विनी मेहरा, डॉ. राकेश गोयल, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. सत्यपाल, डॉ. तजिंदर, डॉ. सचिन और डॉ. मुकेश।

टूर्नामेंट के खेल परिणाम

n
पहला मैच हरियाणा हरिकेन बनाम अमृतसर, हरियाणा हरिकेन ने 206 रन बनाए।

n
अमृतसर टीम 170 रनों पर ऑलआउट हो गई।

n
हरियाणा हरिकेन विजेता।

n
दूसरा मैच: हरियाणा हरिकेन बनाम पांडिचेरी

n
पांडिचेरी ने 120 रन बनाए।

n
हरियाणा हरिकेन ने 25 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया।

n
हरियाणा हरिकेन विजेता।

n
तीसरा मैच हरियाणा हरिकेन बनाम कानपुर

n
कानपुर ने 273 रन बनाए।

n
हरियाणा हरिकेन केवल 132 रन ही बना पाई।

n
हरियाणा हरिकेन पराजित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed