फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Priyavrat Sharma became the chairman of the block committee.

Kaithal News: डाॅ. प्रियव्रत शर्मा बने प्रखंड समिति के अध्यक्ष

Mon, 29 Sep 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyavrat Sharma became the chairman of the block committee.
कलायत। संगठन के विस्तार के लिए विश्व हिंदू परिषद कलायत प्रखंड की बैठक जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल की अध्यक्षता में कपिल मुनि मंदिर में हुई। बैठक में प्रखंड समिति के नए दायित्वों को सदस्यों को सौंपा गया । इस दौरान प्रखंड समिति के अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. प्रियव्रत शर्मा, मंत्री पद के लिए कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष पद के लिए विकास ठाकुर, सहमंत्री पद के लिए पवन मोर, मंदिर अर्चक पुरोहित पद के लिए अनिरुद्ध गौतम, धर्म प्रचार प्रमुख पद के लिए विशाल शांडिल्य व प्रचार प्रसार प्रमुख पद के लिए रघुबीर शास्त्री को चुना गया। इस अवसर पर जिला सहमंत्री ने कहा कि प्रखंड समिति के निर्णय को सूचीबद्ध कर जिला बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार बहुत आवश्यक है। सबसे पहले प्रखंड की समिति के दायित्व जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, बजरंग दल संयोजक, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति संयोजक के स्वीकृत पदों के दायित्वों को पूरा इसी सप्ताह में किया जाए। जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा ने कहा कि प्रखंड समितियों के गठन के बाद खंड समिति व ग्राम समितियों का गठन किया जाना आवश्यक है। सप्ताह में एक या दो बार मिलन केंद्र पर सत्संग का आयोजन होना आवश्यक है। सत्संग में सामूहिक तौर पर हनुमान चालिसा या सुंदरकांड का पाठ होना चाहिए। सप्ताह में एक या दो बार किसी भी बस्ती या मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से मिल कर विश्व हिंदू परिषद की कार्य पद्धति, विशेषताएं, उपलब्धियां व आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed