{"_id":"66ce4578e69a0e05a20b53a7","slug":"dr-mohits-rank-is-491-in-all-india-kaithal-news-c-18-1-knl1004-462135-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डॉ. मोहित की ऑल इंडिया में 491 रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डॉ. मोहित की ऑल इंडिया में 491 रैंक
Wed, 28 Aug 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका निवासी डॉ. मोहित सिंगला ने एमडी एंट्रेंस टेस्ट (नीट पीजी) में ऑल इंडिया में 491 वीं रैंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. मोहित के पिता विजय सिंगला व चाचा अशोक सिंगला चीका में विजय लैब के नाम से लेबोरेट्री का संचालन करते हैं। दादा रामकिशन सिंगला तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। छोटा भाई राहुल सिंगला सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहा है। पिता विजय सिंगला ने बताया कि मोहित ने राजिंद्रा अस्पताल पटियाला से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी और अब यह सफलता को अर्जित की है। संवाद