{"_id":"669321d5363e5897650d8337","slug":"door-to-door-survey-continues-for-prevention-of-dengue-and-malaria-kaithal-news-c-245-1-kht1001-118504-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे जारी
विज्ञापन
जिलेभर के नौ हजार 256 घरों व दुकानों में की डेंगू की जांच, 10 जगहों पर मिला लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए शुरू किया गया डोर टू डोर सर्वे लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के नौ हजार 256 घरों और दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की।
इस दौरान अलग-अलग टीमों को 10 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। वहीं, 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। अब तक 1118 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1185 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है।
सभी को नोटिस दिए गए हैं। विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही हैं। अब तक जिलेभर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 43 हजार 70 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।