फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Don't mess with security, buses will be checked again from 27th

Kaithal News: सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं 27 से फिर जांचेंगे बसें

Sat, 25 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Don't mess with security, buses will be checked again from 27th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों एवं अन्य शिक्षण संस्थान प्रबंधकों को निर्देश जारी कर बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किएए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरटीए अधिकारी ने 27 से पुन: बसों की जांच की बात कही है।

जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सचिव गिरीश कुमार ने जिले के सभी स्कूल संचालकों एवं अन्य शिक्षण संस्थान प्रबंधकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे अपने स्कूल वाहन जैसे कि बस, वैन आदि पर स्कूल बस परमिट नंबर, वैधता व फिटनेस की वैधता लिखवाना सुनिश्चित करें। कोई भी स्कूल वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के स्कूल बच्चों को इन वाहनों में नहीं बैठाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीसी प्रीति के निर्देशानुसार सभी बसों की 27 जनवरी से फिर से जांच की जाएगी। सभी स्कूल/शिक्षण संस्थाए सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत मानकों को पूर्ण करने के पश्चात ही स्कूल बसों को संचालित करें। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए अधिकारी ने कहा कि कि स्कूल वाहन की प्रथम खिड़की के पास बस के परमिट व फिटनेस की वैधता लिखवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों से अपील कर कहा कि वे अपने मोबाइल में mParivahan app को डाउनलोड कर लें और जिस बस में उनके बच्चे सवार हो रहे हैं, उस बस की वाहन संख्या लिखकर उसके सभी दस्तावेज की वैधता जैसे पंजीकरण, परमिट व फिटनेस, बीमा आदि की वैधता को चेक कर सकते हैं। यदि कोई कमी दिखती है तो आरटीए कार्यालय कैथल व पुलिस विभाग को सूचित करें। कार्यालय की ईमेल आई डी rta.ktl@hry.nic.in एवं शीशपाल सहायक सचिव मोबाइल-7015421643, प्रदीप परिवहन निरीक्षक एवं राजकुमार एसएचओ यातायात मोबाइल 9053092119 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed