{"_id":"66e8b97d971c0f5726004fa4","slug":"dolly-sujata-made-name-in-hindi-essay-writing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-477236-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिंदी निबंध लेखन में डौली, सुजाता ने नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिंदी निबंध लेखन में डौली, सुजाता ने नाम किया रोशन
Tue, 17 Sep 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय ऑनलाइन हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। इसका विषय हिंदी साहित्य अमूल्य धरोहर विश्व पटल पर हिंदी भाषा का महत्व रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमएम (पीजी) कॉलेज फतेहाबाद से राजप्रीत (बीए प्रथम वर्ष), दूसरे स्थान पर चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डंडवाना की डौली (बीए तृतीय वर्ष), तीसरे स्थान पर इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की सुजाता (बीए तृतीय वर्ष) रहीं।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया और अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत की। निबंध लेखन की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए नकद राशि 500, द्वितीय 400 व तृतीय के लिए 300 रुपये दिए। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने विजेता विद्यार्थियों के साथ सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
इस ऑनलाइन आयोजन के लिए हिंदी विभाग के प्रयास की भी सराहना की। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि हिंदी को सम्मान और बढ़ावा देने की दृष्टि से किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। हम सभी को हिंदी भाषा को बोलने और लिखने में गर्व महसूस करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर प्राध्यापक से सीमा सुनेजा हिंदी विभाग से डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. हेमलता, कमलेश, सपना आदि उपस्थित रही।