फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dohar village came forward to end the evil of drug addiction

Kaithal News: नशे की बुराई खत्म करने के लिए आगे आया डोहर गांव

Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dohar village came forward to end the evil of drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार की ‘रात्रि ठहराव’ पहल के तहत बुधवार को डोहर गांव में डीसी प्रीति और नवनियुक्त एसपी आस्था मोदी ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान नशे की बुराई को खत्म करने के लिए डोहर गांव के लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पूर्व दिन में विभिन्न विभागों ने गांव में योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए, जहां पर लोगों को विभिन्न तरह की सुविधाएं दी गईं।

डीसी और एसपी ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के संबंध में लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच गीता, प्रतिनिधि मक्खन सिंह डोहर की अगुवाई में गांव में पहुंचने पर अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में टूटी पेयजल पाइप लाइन दुरुस्त करने, अवैध खुर्दे बंद करवाने, गांव में लाइब्रेरी खुलवाने की मांग रखी। गांव के लोगों ने भी डीसी के सामने पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन, हैप्पी कार्ड, विकलांग पेंशन, आवास योजना, बिजली के की लटकते को ठीक करने जैसी मांगें रखीं। डीसी ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनने के बाद डीसी प्रीति ने लोगों से गांव में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकने के साथ ही सरकारी स्कूलों में दाखिल करने पर बातचीत की।

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम में सभी को सहयोग करना होगा। नशा समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। नशे को खत्म करने के लिए यदि हम अपनी व अपने परिवार की जिम्मेवारी ले लें तो इसे खत्म किया जा सकता है। उन्होंने सभी को नशा विरोधी शपथ दिलवाई। जिसमें सभी ने खड़े होकर नशा न करने की शपथ ली।

इसके बाद एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि गांव के लोग कुपोषण संबंधित अभियान में सहयोग करें। सब्जी उत्पादक किसानों की सराहना करते की ओर अन्य किसानों से आह्वान किया कि वे भी गेहूं व धान के फसल चक्र से निकले और फसल विविधिकरण को अपनाएं।

सायं के समय डीसी प्रीति व एसपी आस्था मोदी गांव में पहुंचीं। जहां सरपंच गीता देवी, प्रतिनिधि मक्खन सिंह डोहर, कृष्ण लाल, गुरदेव सिंह, अमरीक सिंह, राजू डोहर, नसीब सिंह, तरसेम शर्मा, दीपू, दिनेश कुमार, रवि कुमार, ज्ञान चंद, रामा ने बीडीपीओ नेहा शर्मा के साथ डीसी व एसपी का स्वागत किया।


डीसी-एसपी बनीं महिला सशक्तीकरण की मिसाल

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डीसी और एसपी के रूप में जब नारी शकि्त को देखा तो इसे महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताया। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान डीसी ने उन्होंने गांव की बेटी द्वारा आईआईटी में दाखिला लेने की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी ने कहा कि उन्होंने आज ही जिले में ज्वाइनिंग की है। एसपी ने कहा कि वे यह विश्वास दिलाती हूं कि पुलिस आमजन के साथ मिलकर अपराध को खत्म करने की दिशा में काम करेगी। खुले दरबार जैसे कार्यक्रम आमजन के साथ संवाद बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। ताकि लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर उसका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed