फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dodapost worth lakhs being carried in truck caught, two arrested

कैथल: ट्रक में लाया जा रहा पांच लाख से अधिक कीमत का डोडापोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
सार

डोडापोस्त राजस्थान से लाया जा रहा था। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। ट्रक में आधिकारिक तौर पर फ्रिज ले जाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Dodapost worth lakhs being carried in truck caught, two arrested
सीआईए-1 पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए दो आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल में सीआईए वन की टीम ने बीरबांगडा के पास से एक ट्रक में रखे 14 कट्टों से पांच लाख रुपये से भी अधिक कीमत का 140 किलो 918 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। इसके बाद ट्रक के चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया है। डोडा पोस्त की कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। 

विज्ञापन


डीएसपी हैडक्वाटर कुलवंत सिंह ने बताया कि 21 व 22 मार्च की रात को पुलिस राजौंद अलेवा रोड पर गश्त कर रही थी, जहां पर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में डोडापोस्त लाया जा रहा है। जिसका मालिक मंडवाल निवासी रणजीत सिंह है। मंडवाल निवासी गुरदेव सिंह चालक व मंडवाल निवासी अवतार सिंह परिचालक रहता है। जो कई दिन से मध्य प्रदेश गए हुए हैं और इसी रास्ते से ट्रक लेकर मंडवाल जाएंगे।
विज्ञापन


वहां नाकाबंदी करके ट्रक की तलाशी ली जाए तो काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। जहां थोड़ी देर बाद अलेवा की तरफ से आए ट्रक को रुकवा कर चालक व परिचालक मंडवाल निवासी गुरुदेव व अवतार उर्फ जश्न को काबू कर लिया गया। पकडे़ गए आरोपियों को आठ दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजौंद हरिकिशन के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई की। ट्रक के केबिन के अंदर चालक सीट के पीछे बनी स्लीपिंग सीट के ऊपर बने तिकोना केबिन में रखे 14 कट्टों से 140 किलो 918 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह डोडापोस्त वे राजस्थान से लाए थे। आरोपी मंडवाल व पंजाब में डोडा पोस्त को सप्लाई करना चाहते थे। ट्रक में फ्रिज भी रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed