{"_id":"68a389f547649280da0f486f","slug":"doda-poppy-supplier-from-rajasthan-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-718220-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजस्थान का डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजस्थान का डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार
Tue, 19 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने 19 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त सप्लाई मामले में डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम ने आरोपी डोडा पोस्त सप्लायर जिला चितौड़गढ राजस्थान के शुभानिया निवासी मोहित मेनारिया को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो अगस्त को एंटी नारकोटिक सेल ने जिला हिसार के प्रभुवाला निवासी सोनू को नई अनाज मंडी जींद रोड कैथल के पास नाका बंदी करके बुलेट बाइक सहित काबू किया था। उसके कब्जे से एक कट्टा प्लास्टिक से डोडा पोस्त बरामद हुआ था।
शहर थाने में दर्ज मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार ने की। आरोपी सोनू ने कबूल किया था कि उसे यह डोडापोस्त आरोपी मोहित ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी मोहित के कब्जे से सात हजार रुपये की ड्रगमनी भी बरामद की गई। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कलायत में 17 बोतल शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थाना कलायत की पुलिस ने 17 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस के एएसआई विनोद कुमार की टीम ने सायंकालीन गश्त के दौरान एक सूचना मिलने के बाद महाराणा प्रताप चौक कलायत स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी कलायत निवासी गौरव कुमार को काबू कर लिया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 17 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में केस दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।