फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Doda poppy supplier controlled

Kaithal News: डोडा पोस्त उपलब्ध करवाने वाला काबू

Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Doda poppy supplier controlled
कैथल। पुलिस ने सात किलो 640 ग्राम डोडा पोस्त उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना चीका पुलिस के एसआई सुभाष ने दडबा डेरा कम्हेड़ी निवासी आरोपी जगदेव को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सात फरवरी 2024 को चौकी हरनौली पुलिस की ओर से दडबा डेरा कम्हेड़ी निवासी कर्मजीत के मकान पर दबिश देकर आरोपी कर्मजीत को सात किलो 640 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया था। इस बारे थाना चीका में केस दर्ज करके आगामी जांच एसआई सुभाष ने की थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी कर्मजीत को यह डोडा पोस्त जगदेव उपरोक्त की ओर से उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में पटियाला जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed