फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Documents of paddy vehicles not found in investigation

धान लेकर पहुंचे वाहनों के जांच में नहीं मिले कागजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Documents of paddy vehicles not found in investigation
लगातार दूसरे राज्यों से आ रही धान की जांच के लिए शनिवार को डीएमईओ मार्केटिंग बोर्ड मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकतर गाड़ियों में लदे धान के कागजात नहीं थे। उन्होंने वाहनों के पुलिस वेरिफिकेशन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएमईओ कैथल अभिवन वालिया ने कहा कि लगभग 4 गाड़ियां ऐसी हैं, जिनकी पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन होगी कि ये गाड़ियां कहां उतरनी हैं। उन्होंने बताया कि 15 गाड़ियां ऐसी हैं, जिनकी मार्केट फीस नहीं भरी हुई। उनसे फीस भरवाई जाएगी इसके अतिरिक्त बारीक धान की जो गाड़ियां पहुंची हुई हैं, उनके संबंध में पूरी जांच होने में 14 दिनों का समय लग सकता है। गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उनसे बात करते हुए किसानों ने कहा कि बारीक धान की खरीद प्राइवेट तौर पर हो रही है, लेकिन पीआर किस्म की धान बहुत ही सस्ते दामों में चीका क्षेत्र के राइस मिलों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी तौर पर लिखी गई धान की एवज में ही बाहर से धान मंगवाकर कुछ लोगों द्वारा अपना कोटा पूरा किया जा रहा है। किसानों ने इस मामले में तुरंत प्रभाव से जांच की मांग की है। इससे पहले शुक्रवार को किसानों द्वारा दूसरे राज्य से आई धान को रोककर रोष जताया गया था। किसानों की मांग पर मुख्य प्रशासक विनय सिंह यादव द्वारा डीएमईओ कैथल अभिनव वालिया को आदेश जारी किए गए थे। जांच की मांग करने वाले किसानों में
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू एकता उगराहां के जिला प्रधान प्रताप सिंह, जिला उप-प्रधान चरणजीत कौर, मा. भूपेंद्र सिंह, अनुसाशन कमेटी से बलबीर सिंह, करनैल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed