फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Doctor said - both family and duty were necessary, handled both

डॉक्टर बोले-परिवार और ड्यूटी दोनों थे जरूरी, दोनों को संभाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Doctor said - both family and duty were necessary, handled both
एक तरफ परिवार के कोरोना संक्रमित सदस्यों की देखभाल का जिम्मा था तो दूसरी तरफ ड्यूटी भी महत्वपूर्ण थी। ऐसे में दोनों जिम्मेदारियों का प्रमुखता से निर्वहन किया। डॉक्टरों ने बताया कि एक तो दिन में ड्यूटी का समय भी पहले से ज्यादा होता था। ऐसे में परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद काफी दिक्कतें हो गई थी। फिर भी वे डटे रहे और दोनों कार्यों को देखते रहे। हालांकि ज्यादातर समय अस्पताल में ही रहना पड़ता था, लेकिन फिर भी साथ में परिवार की चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि भले ही परिस्थितियां विपरीत रही, लेकिन उन्होंने अपनी दोनों जिम्मेदारियां निभाई।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में तैनात डॉ. कविता गोयल ने बताया कि बीते वर्ष जिस समय कोरोना पीक पर था। उस समय उनके पति और बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। उस समय उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ ड्यूटी भी की। हालांकि उन्हें भी कोरोना जांच करने के बाद रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन कर दिया गया था, लेकिन वे फिर भी फोन कॉल और अन्य तरीके से अपने पास आने वाले मरीजों का हर संभव प्रकार से इलाज करतीं रही। रिपोर्ट नेगेटिव आते ही फिर से अस्पताल में आना शुरू कर दिया। उस समय मरीजों को संभालना और परिवार की देखभाल करना दोनों ही जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण थी।
विज्ञापन

पुराने अस्पताल में तैनात डॉ. संदीप जैन ने बताया कि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में जिस समय कोरोना से बचाव के लिए जिले में टीका उत्सव मनाया जा रहा था। उस दौरान उनकी माता और उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। एक तो उस समय टीका उत्सव पीक पर था और दूसरा परिवार के सदस्य पॉजिटिव हो गए। फिर भी उन्होंने इस स्थिति का डटकर मुकाबला किया। परिवार को संभालने के साथ-साथ उन्होंने अपनी ड्यूटी भी निभाई। जो कार्य उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा सौंपे गए थे और जो परिवार के प्रति जिम्मेदारी थी, दोनों को बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed