फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Doctor Prateek's father said there is a threat to his life

Kaithal News: डॉक्टर प्रतीक के पिता ने बताया जान का खतरा

Thu, 18 Sep 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Doctor Prateek's father said there is a threat to his life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के सेक्टर-21 में डॉक्टर प्रतीक पर गोली चलाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को डॉक्टर के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले। डॉक्टर प्रतीक के पिता ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है।

परिजनों ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस ने गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को तो पकड़ लिया है, लेकिन उसके अन्य सहयोगी आज भी खुलेआम उनके घरों के बाहर धमकियां देते घूम रहे हैं। इस कारण परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उपचाराधीन डॉक्टर प्रतीक के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि उनके बेटे पर पास से गोली मारी गई थी। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से बार-बार गुहार लगा रहे थे कि आरोपियों से लिए गए उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के अलावा एफआईआर में दर्ज अन्य नामजद लोग सरेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं। जब वे अपने घायल बेटे को लेकर हायर सेंटर गए हुए थे, तभी पड़ोसियों ने बताया कि रात को कई युवक उनके घर के बाहर धमकी भरे अंदाज में घूमते रहे और परिवार को जान से मारने की धमकियां देते रहे।

डॉक्टर के चाचा सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय डॉक्टर प्रतीक वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि ऑपरेशन कर उनके शरीर से दोनों गोलियां निकाल दी गई हैं, लेकिन वह कब तक ठीक होंगे, यह कहना मुश्किल है।


इस मामले में आढ़ती समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच

की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह था पूरा मामला

14 सितंबर को कैथल में सैर कर रहे डॉक्टर प्रतीक को एक आढ़ती ने गोली मार दी थी। गोली उनके पेट में लगी और आर-पार हो गई। इसके बावजूद डॉक्टर प्रतीक घायल अवस्था में खुद अस्पताल पहुंच गए। वारदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय डॉक्टर प्रतीक वेंटिलेटर पर हैं। वह कब तक ठीक होगा, उसके बारे में कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed