{"_id":"66566e6d3f89c27b150e8b77","slug":"do-not-spare-any-accused-involved-in-cleanliness-scam-arya-kaithal-news-c-18-1-knl1004-399616-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई घोटाले में शामिल किसी आरोपी को न बख्शें : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई घोटाले में शामिल किसी आरोपी को न बख्शें : आर्य
Wed, 29 May 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। इसमें युवा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा कि जिला परिषद कैथल में हुए लगभग 32 करोड़ रुपये के सफाई घोटाले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा ना जाए, अगर ऐसा होता है तो भाकियू इसके खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
मांग की कि सरकार बिना समय गवांए घोटाले में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करें।
आर्य ने कहा कि कोरोना काल 2020-21 में जिला परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले को अंजाम दिया गया था। जिसकी जांच को लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थी। लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठगांठ से सफाई के लिए आई करोड़ों रुपये की राशि को बिना सफाई करवाए फर्जी बिल बनाकर जनता के खून पसीने की कमाई को डकार लिया गया था। लगभग चार साल से मामले को दबा दिया गया था। इस मामले के खिलाफ भाकियू सहित कई संगठनों व आमजन मानस ने सडक़ों पर उतरकर खुलकर आवाज उठाई थी। लेकिन सच में देर हो सकती है पर सत्य को दबाया नहीं जा सकता की कहावत अब चरितार्थ होते दिखाई दे रही है। जिसमें सफाई घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों पर विजिलेंस विभाग की गाज गिरने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
आर्य ने कहा कि विजिलेंस विभाग से पुरजोर मांग करती है कि करोड़ों रुपये के सफाई घोटाले में शामिल किसी को भी बख्शा ना जाए। इस अवसर पर हनी कसाना, साहिल कसाना, पाल गुर्जर, तेजपाल जाजनपुर व अन्य किसान
मौजूद थे।