{"_id":"6484ddb8b7976075b506d206","slug":"do-not-share-information-with-unknown-person-lalit-kaithal-news-c-18-1-knl1014-145751-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करें जानकारी : ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करें जानकारी : ललित
विज्ञापन
कैथल। पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को बीमा व ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकथाम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के रिस्क मैनेजमेंट विभाग से प्रबंधक ललित कुमार और रिटायर डीएसपी सुल्तान सिंह ने बतौर वक्ता शिरकत की। इस अवसर पर ललित ने कहा कि बीमा के संबंध में किसी भी ऐसे अनजान नंबर से बातचीत के दौरान अपना कोई भी पहचान पत्र या निजी जानकारियां साझा न करें। कॉलर से उसकी पूरी जानकारी जैसे उनका नाम, पहचान पत्र व तुरंत कंपनी के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित करें।
उन्होंने जीवन बीमा क्षेत्र में हो रहे अपराध व सतर्कता के संबंध में जानकारी दी और बीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजकल बीमा क्षेत्र में अनजान व जाली नंबरों से बहुत सारे फोन व संदेश आते हैं, जिसमें कॉलर स्वयं को किसी बीमा कंपनी का या आईआरडीए का अधिकारी बताकर गुमराह करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आईआरडीए या कंपनी ऐसा कोई कॉल नहीं करती है। यदि कोई फोन आए तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। वहीं रिटायर्ड डीएसपी सुल्तान सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी के मामलों में विवेचना करते समय प्रभावित पक्ष से पूरी जानकारी लें। उसकी बात को अच्छी तरह से समझें व संबंधित अभिलेख प्राप्त करें। सेमिनार के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने सवाल-जवाब भी किए।