फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DMC directs to issue notices to tax defaulters

Kaithal News: डीएमसी ने टैक्स डिफॉल्टरों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
DMC directs to issue notices to tax defaulters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सरकारी व निजी विभागों पर नगर परिषद का करोड़ों रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इस संदर्भ में डीएमसी कपिल शर्मा ने नगर परिषद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि टैक्स नहीं भरने वाले सभी भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएं और निर्धारित समय में भुगतान न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सूत्रों के अनुसार, नगर परिषद पर करीब 12 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है, जिसमें से दो करोड़ रुपये से अधिक सरकारी विभागों पर ही लंबित हैं। इनमें आरटीओ, बिजली निगम, आईटीआई, रोडवेज, स्वास्थ्य व प्रशासनिक खंड जैसे विभाग शामिल हैं। परिषद की टीम कई बार नोटिस भेज चुकी है और विभागीय स्तर पर टैक्स जमा कराने की अपील भी कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएमसी कपिल शर्मा ने कहा कि टैक्स की वसूली शहर के विकास से जुड़ा अहम मुद्दा है। अगर यह राशि नगर परिषद के खजाने में जमा हो जाए तो शहर में कई विकास कार्य तेजी पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी टैक्स की वसूली मे पिछड़ रही परिषद

नगर परिषद लगातार प्रापर्टी टैक्स रिकवरी को एक्शन मोड़ में रहता है। शहर के विकास के लिए टैक्स जरूरी है और प्रत्येक को भरना भी चाहिए। परिषद प्रापर्टी टैक्स नहीं भर रहे आमजन को नोटिस भेज कर सील करने की कार्रवाई का भय दिखाता रहा है, लेकिन वर्षों तो कोई महीनों से रुपये दबाए बैठे सरकारी महकमों से रिकवरी में परिषद क्यों पिछड़ रहा है, ये अपने आप में सवाल है। इससे निष्पक्ष कार्रवाई के दावों का दम निकलता दिख रहा है। अगर इन संस्थानों से रिकवरी हो तो परिषद के खजाने का वजन बढ़ेगा और शहर में विकास होगा। पर निगम के अधिकारी और न ही डिफाल्टर हुए सरकारी विभाग टैक्स जमा करने-कराने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed