फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DM Hafed listened to the problems of commission agents

Kaithal News: डीएम हैफेड ने आढ़तियों की सुनीं समस्याएं

Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
DM Hafed listened to the problems of commission agents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में गेहूं के कट्टों की लोडिंग व अनलोडिंग के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप मामले में शनिवार को हैफेड के डीएम कृष्ण श्योराण चीका पहुंचे। यहां मार्केट कमेटी कार्यालय में डीएम ने आढ़तियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से डीएम को एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा।

आढ़तियों ने शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि हैफेड के गोदामों में गेहूं की अ लोडिंग करवाने वाले कर्मचारी घटौती के नाम पर आढ़तियों से पैसे की मांग करते हैं। आढ़तियों ने डीएम के समक्ष वाहन चालकों की ओर से गेहूं उठाने की एवज में नौ रुपये तक कट्टा तक का नजराना मांगने का मामला भी रखा। इस पर हैफेड डीएम ने मामले की जांच करवाने का बात कही।
विज्ञापन


नाराज आढ़तियों ने डीएम को बताया कि गेहूं घटौती के नाम पर कर्मचारी आढ़तियों को तंग करते हैं। भंडारण स्थल पर जाने वाले गेहूं की गाड़ी में जितना भी गेहूं कम पाया जाता है संबंधित कर्मचारी तुरंत गेहूं पूरा करने का फरमान सुना देते हैं। इस दौरान आढ़तियों ने डीएम को बताया कि हैफेड के गोदामों में लगे धर्मकांटों में वजन का अंतर आ रहा है और इन धर्म कांटों की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम हैफेड ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि वे मामले की निष्पक्षता से जांच करवाएंगे। यदि कोई कर्मचारी पैसे मांगने का आरोपी पाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि यदि घटौती का गेहूं तुरंत ना लिया जाए तो गाड़ी पोर्टल पर पास नहीं होती, जिसका आढ़तियों को ही नुकसान होगा। डीएम ने बताया कि इस समय हैफेड के लगभग तीन लाख कट्टे व डीएफएससी के लगभग साढ़े चार लाख कट्टे मंडियों में पड़े हैं, जिन्हें जल्द भंडारण स्थल तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed