{"_id":"66971880d756e3e4bf01cee6","slug":"dj-will-not-be-allowed-to-play-kaithal-news-c-18-1-knl1004-432323-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीजे बजाने की नहीं होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीजे बजाने की नहीं होगी अनुमति
Wed, 17 Jul 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर कैथल में मंगलवार शाम के समय डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह ने कावड़ यात्रा के संबंध में कैथल के नगर पार्षदों व डीजे संचालको को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कावड़ लेने जा रहे गाड़ियों पर डीजे का प्रयोग करके ध्वनि प्रदूषण करते हुए गाने बजाए जाते हैं। इस कारण दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। कावड़ यात्रा दौरान किसी भी गाड़ी पर डीजे लगाने व बजाने की अनुमति नहीं होगी। पार्षद भी अपने क्षेत्र में कावड़ लेने जा रहे भक्तो को जागरूक करें कि गाड़ी पर डीजे ना लगाए। अगर किसी गाड़ी पर डीजे बजता मिला तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर बीर सिंह व कैथल के नगर पार्षद व डीजे संचालक मौजूद रहे। संवाद