{"_id":"6609b9ad86912653a70cdbf4","slug":"diwan-ghars-linter-was-put-up-with-cooperation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-358213-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सहयोग से दीवान घर का लेंटर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सहयोग से दीवान घर का लेंटर डाला
Mon, 01 Apr 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। श्री दशमेश सिंह सभा गुरुद्वारा सीवन में साध संगत के सहयोग से दीवान घर का लेंटर डाला। इसमें समाजसेवी एवं सीवन अनाज मंडी प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा, तेजेंद्र सिंह, सूबा सिंह, मनप्रीत सिंह, साधा सिंह, बलकार सिंह, जसपाल सिंह आदि साध संगत ने कार सेवा की। अमरेंद्र खारा ने बताया कि अटूट लंगर भी बरताया गया। उन्होंने बताया कि दीवान घर को नए सिरे से बड़ा करके लेंटर निर्माण करवाया है, जिसमें साध संगत ने निर्माण कार्य में सहयोग करने के साथ कार सेवा में योगदान दिया है। इस अवसर पर गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जसबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, समप्रीत भींडर, मनजोत सिंह विर्क, सुखमन सिंह आदि ने भी कार सेवा की। संवाद