{"_id":"65ad78f01d459501f10663dc","slug":"diwali-will-be-celebrated-with-the-darshan-of-shri-ram-devotees-excited-kaithal-news-c-245-1-kht1001-10375-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रीराम के दर्शन संग मनेगी दिवाली, भक्त उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रीराम के दर्शन संग मनेगी दिवाली, भक्त उत्साहित
Mon, 22 Jan 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम के मंदिर में श्रीराम लला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। इस माहौल के तहत एक बार फिर से श्रीरामलला के दर्शन संग दिवाली मनेगी। इस समारोह की पूर्व संध्या पर लोगों की तरफ से तैयारियां जोरों पर रही।
जिलेभर में हर चौक से लेकर बाजार भगवा रंग में रंगे हैं। रविवार की छुट्टी पर बाजार में रौनक बढ़ी और खूब चहल-पहल रही। सोमवार को भगवान श्रीराम के मंदिर में आने के उपलक्ष्य में दीपदान से लेकर आतिशबाजी होगी। जिलेभर में गांवों से लेकर शहर तक 400 से 500 विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम होंगे। इसमें से 300 मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के भी कड़े प्रबंध हैं। इसके तहत 700 पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई है। इसके साथ ही तीन अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात रहेंगी। सनातन धर्म मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण के लिए 102 फीट की एलइडी लगाई जाएगी। इसके साथ ही गीता भवन मंदिर परिसर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन की पूर्व संध्या पर सभी मंदिरों को भव्य लाइटों से सजाया गया है। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में ध्वज लगाएं हैं।
विज्ञापन
जिले के मंदिरों में होने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। पूरे जिले में 700 से अधिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई गई। सभी डीएसपी और एसएचओ लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की तीन कंपनियां अतिरिक्त रखी गई हैं। - उपासना, एसपी, कैथल।
श्री सनातन धर्म मंदिर में 102 फीट की एलईडी पर लाइव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में श्री सनातन धर्म सभा भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह जानकारी सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग ने दी।
गर्ग ने बताया कि सभा की ओर से 108 महिलाओं का संगीतमय सुंदरकांड पाठ की व्यवस्था की गई है। इसके साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए मंदिर प्रांगण में 102 फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। रात्रि के समय मंदिर प्रांगण में दीप माला आयोजित की जाएगी।
गर्ग ने बताया कि सभा ने फैसला लिया हैं, जो भी महिला सुंदरकांड पाठ में भाग लेंगी, उन्हें लक्की कूपन दिए जाएंगे, जिसने 11 भाग्यशाली महिलाओं को भगवान राम का चित्र उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष गोयल, चंद्र प्रकाश गोयल, पवन गर्ग, नरेश गर्ग, प्रेम सिंगला, अनिल गर्ग आदि मौजूद रहे।