फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Diwali celebrations...cities and villages bathed in lights

Kaithal News: दिवाली की धूम... शहर-गांव रोशनी से नहाया

Sat, 02 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrations...cities and villages bathed in lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। जिलेभर में वीरवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों अपने घरों को दीपों से सजाया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र रोशनी से जगमग दिखे। दिन के समय जहां लोगों ने अपने सगे-संबधियों व मित्रों को मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। वहीं, शाम के समय श्री गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।

पर्व को लेकर लोगों में पिछले कई दिनों से काफी उत्साह था। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को खूब सजाया हुआ था। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। उधर, दिवाली पर्व पर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन


सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजार में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेन बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवे गेट बाजार, छात्रावास रोड बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया। पर्व को लेकर डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में भी भीड़ देखने को मिली।

उधर, लोगों ने मंदिरों व अपने घरों में दीपमाला करते हुए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। बाजार में मिठाइयों व पटाखों की दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर मंदिरों में भी खूब चहल-पहल रही।

उधर, सीवन नगर में दीपों के पर्व दीपावली की धूम देखने को मिली। बाजार में लोगों ने जम कर खरीदारी की। शाम के समय तो बाजार में तिल भर रखने की जगह नहीं थी। मिठाई की दुकानें, कपड़े की दुकानें, सजावट की दुकानें, ड्राइ फ्रूट की दुकानों पर और साथ ही अन्य गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में रौनक देखी गई, जहां हर दुकान पर सजावट और रोशनी बिखरी हुई थी। विभिन्न रंग-बिरंगी मिठाइयां और पटाखों की बिक्री चल रही थी। लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खरीदारी करते दिखे।

बच्चों ने भी जम कर पटाखे खरीदे। पुरा दिन पुलिस मुस्तैद रही और बाजार में गश्त लगाती रही। लोग अपने घरों को साफ-सुथरा और सजावटी चीजों से भरने में व्यस्त थे। शाम का समय आते ही लक्ष्मी पूजन की तैयारियां शुरू हुईं।


सभी ने घरों में पूजा के लिए खास तौर पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति को सुंदर ढंग से सजाया। शाम को गलियों, चौंक-चौराहों, मंदिरों में दीपों की जगमग देखने को मिली। लोगों ने अपने घरों व दुकानों पर बिजली की लडिय़ां भी लगाई और साथ ही मिट्टी के दीयों का भी बहुत इस्तेमाल किया। गलियों में चारों ओर जगमगाती रोशनी बिखरी हुई थी। लोग एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटते और शुभकामनाएं दे रहे थे। हालांकि दो दिनों में से किस दिन दिवाली मनाएं इसे लेकर लोग पहले तो असमंजस में दिखाई दिए। अधिकतर लोगों ने 31 अक्तूबर को ही दिवाली मनाई और कुछ लोग शुक्रवार की भी दिवाली मनाई। शुक्रवार को भी बाजार सजे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed