{"_id":"672538aad1823f741e089154","slug":"diwali-celebrated-with-pomp-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-511019-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में धूमधाम से मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में धूमधाम से मनाई दिवाली
Sat, 02 Nov 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। हिंदुओं का सबसे बड़ा दीपों का पर्व दीपावली नगर व आसपास के हर गांव में धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस से ही बाजार में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने तीन दिन तक जम कर खरीदारी की।
दीपावली के दिन बाजार में महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने जमकर खरीददारी की। रंग बिरंगी चाइनीज लडिय़ां दुकानों पर रखी तो रही मगर इस बार इनके प्रति लोग में कम रुझान रहा। मिठाई की दुकानों पर इस बार अपेक्षाकृत भारी भीड़ नजर आई। मिठाई विक्रेता विनोद, अजय, महताब आदी ने बताया कि दिवाली को ध्यान में रख कर जो स्टाॅक तैयार किया गया था वह पूरी तरह से बिक गया।
गिफ्ट हैंपर बेचने वाले असीम, अंकित, रवींद्र, राकेश आदी ने बताया कि इस बार दिवाली पर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बिक्री रही। बाजार में पटाखों की दुकानें तो लगी नजर नही आई पर रात होते होते पूरा आकाश रंग बिरंगी आतिशबाजी से रंग गया। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। सायं छह बजे से 8:30 तक लोगों ने अपने अपने घरों में लक्ष्मी पूजन कर घरों, प्रतिष्ठानों को दीपमालाओं से प्रकाशमान कर दिया।