फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District should be developed for the country: Jindal

देश के लिए जिला बने विकसित : जिंदल

Wed, 08 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
District should be developed for the country: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि देश को सपनों का विकसित भारत बनाने से पहले हमें अपने जिले को हर लिहाज से विकसित बनाना होगा। इसके लिए हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता, सड़कों सहित विभिन्न मूलभूत चीजों को बेहतर बनाना होगा। अधिकारी ड्यूटी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन कर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करें।

उन्होंने लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। इस मौके पर सांसद ने विभिन्न विभागों से जुड़े एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कैथल जिला प्रदेश में हर क्षेत्र में अग्रणी जिलों में शुमार हो। इसके लिए प्रशासन को किसी भी योजना के क्रियान्वयन में कोई परेशानी आती है तो उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि विभाग मुख्यालय स्तर पर हो या फिर केंद्र सरकार के अधीन किसी विभाग के अधीन कोई फाइल लंबित है तो मेरे संज्ञान में लाया जाए, ताकि उस काम को आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही अधिकारी विभागों में आपसी तालमेल से योजनाओं को सिरे चढ़ाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय है कि किसानों की आय दोगुनी हो। इसके लिए हमें किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना होगा, साथ ही उनके प्रोडक्ट को बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने नैनो फर्टिलाइजर के प्रयोग बारे भी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का सही से उपयोग किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले है। अधिकारी योजना की अनुमानित लागत बनाते समय नियमों का पालन सुनिश्चित करें। जिले में चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाएं और इन्हें समयबद्ध पूरा करवाएं। किसी भी विकास कार्य में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एक साल का एजेंडा तय करें, ताकि प्वाइंट अनुसार उस पर काम किया जा सके।

सांसद ने दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे के निर्माण पर एनएचएआई की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले की सभी सड़कें इस प्रकार से साफ-सुथरी होनी चाहिए। उनकी बर्म ठीक हो ताकि हादसे न हों। सांसद ने गांव भूना सहित कई सड़कों का जिक्र करते हुए लोक निर्माण विभाग व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने घग्गर पार के इलाके की सड़कों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों बछड़ी पैदा करने वाले सीमन को लेकर विस्तार से जानकारी हासिल की और कहा कि पशुपालकों को किसी भी समय इस सीमन की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बेसहारा पशुओं में कुत्तों की संख्या बढ़ने पर टीकाकरण के बारे में भी जानकारी हासिल की। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कैथल शहर में नहरी पानी से वंचित इलाकों की चर्चा करते हुए पूरे जिले में पेयजल को लेकर जानकारी हासिल की और सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव पाई व क्योड़क में बन गए एसटीपी की तर्ज पर गांवों में एसटीपी बनाए जाने पर जोर दिया।

सांसद ने स्थानीय निकाय अधिकारियों से कैथल, सीवन सहित जिले भर में साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए और कहा कि कूड़े का अभी कई जगह सही निस्तारण नहीं किया जा रहा। सीवन में डंपिंग प्वाइंट की चारदीवारी सहित कचरे के निस्तारण को अधिकारी गंभीरता से लें। स्वच्छता को लेकर आवश्यक जागरूकता अभियान चलाएं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया है तो हम सभी का फर्ज बनता है कि अपने आसपास के इलाके में स्वच्छता बनाए रखें।

उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि एक टीम इंदौर भेज कर अध्ययन करवाएं कि वहां स्वच्छता कैसे सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बिजली सप्लाई के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की और उन गांवों के बारे चर्चा की, जहां जिले में इस समय सबसे अधिक बिजली निगम को नुकसान हो रहा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से उन्होंने जिले में गैस सिलिंडरों की कुल खपत, उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की और कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के ओर अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त सुझाव दें।


इस अवसर पर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, गुहला विधायक देवेंद्र हंस, डीसी प्रीति, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed