फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District no longer participates in state governmentDistrict no longer participates in state government

Kaithal News: जिले की अब नहीं रही प्रदेश सरकार में भागीदारी

Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
District no longer participates in state governmentDistrict no longer participates in state government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद अब कैथल जिले की सरकार में भागीदारी खत्म हो गई है। दरअसल, मनोहर लाल की सरकार में कैथल के कलायत विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री को हराकर मंत्री बनने वाली कमलेश ढांडा वर्ष 2019 में राज्य की एकमात्र महिला राज्य मंत्री बनी थीं। वह मनोहर सरकार के गिरने से पहले महिला एवं बाल विकास विभाग संभाल रही थीं। ऐसे में नायब सैनी की सरकार बनने के बाद पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के फिर से मंत्री बनने की समर्थकों में उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

नायब सैनी की सरकार में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में ऐसा कोई पुराना चेहरा नहीं है। जो मनोहर की सरकार में राज्यमंत्री रहा था। इसमें सभी नए चेहरों को शामिल किया गया है। हालांकि पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की जगह पर सीमा त्रिखा को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। वहीं, इस समय पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के सुपुत्र तुषार ढांडा भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


दो बार कैबिनेट मंत्री रहे स्व. नर सिंह ढांडा की पत्नी हैं कमलेश ढांडा : कमलेश ढांडा पाई विधानसभा क्षेत्र, इस समय कलायत विधानसभा क्षेत्र से लगातार बार कैबिनेट मंत्री रहे चौ. नर सिंह ढांडा की पत्नी हैं। उनके पति चौ. नर सिंह ढांडा वर्ष 1982 और 1987 में लगातार दो बार कैबिनेट मंत्री थे। वे हरियाणा कैबिनेट में खाद्य और आपूर्ति राज्य मंत्री थे। इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा की मनोहर सरकार की पूरी कैबिनेट में कमलेश ढांडा एकमात्र महिला राज्यमंत्री थीं। अब नायब सैनी की सरकार में मंत्रिमंडल में हुए विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed