फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District Mahila Congress executive announced

Kaithal News: जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Wed, 17 Jul 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
District Mahila Congress executive announced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला महिला कांग्रेस कैथल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार सम्पन्न हुआ। किसान भवन पर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 111 महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस मौके पर सुरजेवाला ने कहा कि जींद जिले की पर्यवेक्षक श्वेता ढुल, कुरुक्षेत्र जिले की पर्यवेक्षक स्वीटी रंगा और कैथल महिला जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा के सहयोग से जिले से कलायत ब्लॉक, राजौद ब्लॉक, पूंडरी ब्लॉक, कैथल शहरी ब्लॉक और गुहला ब्लॉक में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित की। सैंकड़ो बहनों को किसान भवन कैथल पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सभी महिला शक्ति ने कांग्रेस पार्टी का जोर शोर से प्रचार व प्रसार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति, महिलाओं व बेटियों के अधिकारों व हकों की लड़ाई को लड़ा। महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक तौर पर अत्यंत सुदृढ़ व मजबूती के अधिकारों का क़ानून कांग्रेस पार्टी लेकर आई। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में महिला शक्ति का अहम् योगदान रहा है चाहे वह आजादी का जंग का मैदान हो, चाहे वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की बात हो, चाहे वो खेल स्तर की बात हो और चाहे राजनीति की बात हो भारत देश की महिलाओं ने अपनी अहम भागीदारी पेश की है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों भी लिया। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed