{"_id":"690cf8a9b21846361f06b0ae","slug":"district-level-program-in-medical-college-today-kaithal-news-c-18-knl1008-774909-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आज
Fri, 07 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। वंदे मातरम गीत के 150वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे देशभर में एक साथ वंदे मातरम गीत चलाया जाएगा। नगराधीश मोनिका ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उपमंडल स्तर और खंड स्तर पर भी आयोजित होंगे। अंबाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। नागरिक वंदे मातरम गीत गाकर अपनी वीडियो https://www.vandemataram150.in/ पर अपलोड कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन