फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District civil hospital got surgeon after two and a half months

Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल को ढाई महीने बाद मिला सर्जन

Fri, 22 Dec 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
District civil hospital got surgeon after two and a half months
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले ढाई महीने से कोई भी सर्जन न होने से निजी चिकित्सकों से सर्जरी करवाई जा रही थी। इस कारण स्वास्थ्य विभाग पर रुपयों का बोझ़ बढ़ रहा था। अब वीरवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामान्य अस्पताल में सर्जन की नियुक्ति हो गई है। अब डॉ. रमेश दत्त चावला सर्जन का कार्यभार संभालेंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद रुके हुए नसबंदी सहित सर्जन के अन्य ऑपरेशन भी जल्द होंगे। इसके साथ ही ओपीडी में सर्जन मरीजों को अच्छा इलाज दें पाएंगे।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में कोई भी सर्जन नहीं होने के कारण पिछले ढाई महीने से निजी चिकित्सकों के सहारे ही काम चल रहा था। यहां पर जितने भी मरीज आते थे, सर्जन न होने की स्थिति में उन्हें निजी अस्पतालाें की तरफ रुख करना पड़ता था। अब सर्जन मिले तो यह समस्या खत्म होगी। इसके साथ ही ऑपरेशन के कार्य भी रूके हुए थे। यह ऑपरेशन का कार्य निजी अस्पताल के चिकित्सकों की तरफ से ही सरकार के साथ किए गए अनुबंध के तहत किया गया था। इसके तहत ही वे एक ऑपरेशन के तहत साढ़े तीन से चार हजार रुपये लेते थे।
विज्ञापन


वर्जन-
अस्पताल में पिछले करीब तीन महीने से कोई सर्जन कार्यरत नहीं था। अब पहले कार्यरत सर्जन डॉ. रमेश दत्त चावला को सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त किया है। इसके बाद अब ऑपरेशन से संबंधित समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सचिन मांडले, जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed