फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Distribute equipment to disabled people in Government School Cheeka

Kaithal News: राजकीय स्कूल चीका में दिव्यांगों को बांटें उपकरण

Wed, 24 Jul 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Distribute equipment to disabled people in Government School Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/सीवन। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका और सीवन के राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए।

गुहला-चीका में कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने की। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें भी शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इंद्रजीत कौर ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी अन्य बच्चों के समान ही अधिकार रखते हैं, उन्हें शिक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विशेष अध्यापिका रजनी शर्मा, मनजोत कौर व सुमनप्रीत कौर ने सहायक उपकरणों को प्रयोग करने के तरीके बताए। बच्चों को सात व्हील चेयर, सात रोलेटर, दो श्रवण यंत्र और छह बच्चों को क्फो जूते प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीवन में राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके। इस अवसर पर विशेष अध्यापक इंद्रजीत सिंह ने दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को तीन व्हीलचेयर, दो कानों की मशीन व अन्य सहायक सामग्री दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed