Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
A free bus carrying devotees departed for Agroha Dham on the occasion of Sharad Purnima.
{"_id":"6ade492cccec7752a5007e36","slug":"a-free-bus-carrying-devotees-departed-for-agroha-dham-on-the-occasion-of-sharad-purnima-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157076-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लेकर अग्रोहा धाम रवाना हुई नि:शुल्क बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लेकर अग्रोहा धाम रवाना हुई नि:शुल्क बस
अग्रोहा धाम के लिए बस को रवाना करते अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
Link Copied
कैथल। शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रवाल युवा सभा की ओर से श्रद्धालुओं को अग्रोहा धाम के दर्शन करवाने के लिए नि:शुल्क बस रवाना की गई। सभा के प्रधान अशोक गोयल ने कमेटी चौक स्थित सभा के निर्माणाधीन भवन के पास से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी मां लक्ष्मी के जयकारे लगाए। बस यात्रा के संयोजक मनोज सिंगला और दानवीर फकीरचंद ने श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस की व्यवस्था करने पर सभा के प्रधान अशोक गोयल का आभार जताया।
विज्ञापन
धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालु अग्रोहा धाम के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम अग्रवाल समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसका संबंध महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और समाजसेवा की परंपरा से जुड़ा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज के लोगों को एकजुट होने और अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। सभा के महासचिव कपिल गोयल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिनेश गर्ग, चिराग बंसल, सुभाष कंसल, अशोक मित्तल, प्रकाश बंसल और पवन गर्ग सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
अग्रोहा धाम के लिए बस को रवाना करते अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।