Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dissatisfaction expressed on the issue of stubble management and compensation

Kaithal News: पराली प्रबंधन और मुआवजे के मुद्दे पर जताई नाराजगी

Thu, 16 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed on the issue of stubble management and compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की कैथल इकाई ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम एडीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसान पहले हनुमान वाटिका में इकट्ठे हुए और वहां से मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे।

धरने में होशियार सिंह गिल, अभिमन्यु कोहाड़, रामेश्वर आज़ाद, शमशेर तितरम, देवेंद्र मस्तगढ़, सुरेंदर सोंगरी, महावीर लाम्बा, विक्रम गुहणा, भाना राम सेगा, दीपक मलिक, जसविंदर ढुल, तरसेम लालर, मनोज रापड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमुख मांगों में पराली प्रबंधन: 2019 से रोके गए 100 रुपये/क्विंटल का बोनस तुरंत जारी किया जाए और बेलर, चॉपर सहित अन्य मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। खराब हुई फसलों के लिए 70,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा पशुधन व अन्य नुकसानों का शीघ्र मुआवजा दिया जाए धान, बाजरा, मूंग और नरमा फसलों की पूरी एमएसपी दर पर खरीद सुनिश्चित की जाए और भुगतान समय पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन










वायु प्रदूषण: किसान को अकेले जिम्मेदार न ठहराया जाए; वायु प्रदूषण में किसानों का योगदान केवल 2-11 प्रतिशत है, शेष स्रोतों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



उर्वरक आपूर्ति: डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति पूर्व निर्धारित शेड्यूल और तय मूल्य पर की जाए, कालाबाजारी रोकी जाए।



झूठे मुकदमे: 16 फरवरी, 2024 को तितरम थाने में किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे रद्द किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed