फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute settled between SDM-Nandishala Management Committee

एसडीएम-नंदीशाला प्रबंधक समिति के बीच विवाद निपटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dispute settled between SDM-Nandishala Management Committee
नगर परिषद की नंदीशाला प्रबंधक समिति व एसडीएम संजय कुमार के बीच चल रहा विवाद शनिवार को खत्म हो गया। एसडीएम संजय कुमार शनिवार दोपहर के समय नंदीशाला पहुंचे। जहां उन्होंने नंदीशाला का निरीक्षण किया और नंदीशाला प्रबंधक समिति के काम से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने स्वयं नंदीशाला में 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया और एक कट्टा गुड़ भी दान किया।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में एसडीएम से मिलने पहुंचे नंदीशाला के प्रधान पप्पू व एक अन्य ने उनके साथ एसडीएम द्वारा दुर्व्यवहार की बात कही थी। जिस पर जिले का गोशाला संचालक संघ भी एक हो गया था और माफी न मांगने व एसडीएम संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार से धरने का ऐलान कर चुका था। इसी बीच एसडीएम संजय कुमार शनिवार को नंदीशाला पहुंचे। नंदीशाला के पूर्व प्रधान सुरेश किच्छानिया ने बताया कि एसडीएम ने समिति द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यहां इतना काम हुआ है। पूर्व प्रधान ने बताया कि एसडीएम ने नंदीशाला में किए गए कार्य को सराहा और सभी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यहां इतना काम हुआ है। न जाने कार्यालय में जो बात हुई, वह कैसे हुई। इसके बाद एसडीएम ने नंदीशाला के लिए 5100 रुपये दान दिया। साथ ही एक गुड़ का कट्टा भी दान किया। उन्होंने कहा कि आला अधिकारियों की अनुमति अनुसार जमीन की बोली की समस्या का भी समाधान करवाएंगे। पूर्व प्रधान ने कहा कि अब जब एसडीएम खुद ही नंदीशाला में आ गए और गायों के कार्यों को देखकर संतोष जताया है तो नंदीशाला कमेटी का उनके साथ कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed