फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute between aap workers and police outside EVM strong room in RKSD College in Kaithal

Kaithal: आरकेएसडी कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा, आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई बहस

Mon, 27 May 2024 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 02:20 PM IST
सार

रविवार रात की घटना के बाद सोमवार सुबह डीएसपी उमेद सिंह ने मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में सभी पार्टियों के एजेंटों का आने का अधिकार है। इसके लिए यहां पर अलग से व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूप में आवाज रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही एजेंटों की एंट्री के लिए अलग से व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Dispute between aap workers and police outside EVM strong room in RKSD College in Kaithal
कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में रविवार देर रात ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहस हुई। आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही स्ट्रांग रूम के बाहर बैठे थे। जबकि सभी एजेंटों को ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने की अनुमति है। रविवार देर शाम जब आप कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर रात काटने की जिद की तो पुलिस ने उन्हें वहां से वापस भेज दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपना रोष जताया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस की कुछ और ही मंशा है। इसके बाद सोमवार सुबह डीएसपी उमेद सिंह ने आरकेएसडी कॉलेज का दौरा किया। यहां पर उन्होंने स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम में सभी पार्टियों के एजेंटों का आने का अधिकार है। इसके लिए यहां पर अलग से व्यवस्था की गई है। बताया कि स्ट्रांग रूप में आवाज रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही एजेंटों की एंट्री के लिए अलग से व्यवस्था की है। यहां पर अलग से ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह केवल स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तीन लेयर की सुरक्षा लगाई गई है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रत्याशी या एजेंट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने आए उनके आई कार्ड चेक कर रजिस्टर में एंट्री की जाए। उसके बाद अगर वो अंदर जाकर ईवीएम मशीनों की सील देखना चाहता है तो उसको दिखाई जाए।


वहीं डीएसपी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज के गेट के आगे बैठने को लेकर किए गए हंगामे पर कहा कि उनके सामने अभी तक ऐसा कोई विवाद नहीं आया है अगर उन्हें अपने स्तर पर कुछ बोला हो तो इसके बारे में हमें कुछ भी मालूम नहीं हैं और ना ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की कोई शिकायत हमको दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed