{"_id":"6afc94eab733d9c47b0f9134","slug":"dispute-arose-after-a-firecrackerbomb-fell-into-the-house-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158028-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पटाखा बम घर में गिरने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पटाखा बम घर में गिरने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र के गांव जखौली में 8 नवंबर को बच्चों का पटाखा बम पड़ोसी के मकान में गिरने पर विवाद हो गया। आरोप है कि मकान मालिक सुरेश, उसकी पत्नी रेखा और बेटे सौरभ ने बच्चों के साथ गाली-गलौज की।
विरोध करने पर सुरेश और उसके बेटे ने लाठी व ईंटों से परिवार पर हमला कर दिया। इसमें आरती देवी, उसके देवर प्रदीप कुमार और सास दुलारी देवी घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आठ दिन बाद सुरेश और सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।