फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disgruntled councilors returned without protest

Kaithal News: बिना प्रदर्शन लौटे असंतुष्ट पार्षद

Sat, 07 Mar 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Disgruntled councilors returned without protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। नगर पालिका चीका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी की कार्यप्रणाली के विरोध में असंतुष्ट पार्षदों का शुक्रवार को धरना देने का एलान फुस्स साबित हुआ। असंतुष्ट पार्षद बैठक के लिए नगरपालिका कार्यालय तो पहुंचे, लेकिन कुछ देर चर्चा के बाद बिना धरना दिए ही वापस लौट गए।

धरना न देने के पीछे पार्षदों ने अध्यक्ष के पीए का फोन आने और जल्द ही हाउस की बैठक बुलाने का आश्वासन मिलने की बात कही। उधर, धरना न देने पर दिनभर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


एक दिन पहले कुछ पार्षदों ने दावा किया था कि अध्यक्ष के खिलाफ शुक्रवार को दिए जाने वाले सांकेतिक धरने में 14 से 15 पार्षद शामिल होंगे, लेकिन मौके पर केवल 13 पार्षद ही पहुंचे। इनमें से भी एक पार्षद निलंबित चल रहा है, जिससे दावों की हवा निकलती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि राजीव शर्मा ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का दावा करते हुए कहा कि उनकी अध्यक्ष के पीए अजय शर्मा से शुक्रवार सुबह बात हुई थी। राजीव शर्मा के अनुसार पीए अजय शर्मा ने उनसे कहा था कि मैडम कार्यालय में मौजूद हैं, आकर उनसे बात कर लें। हालांकि मौके पर मौजूद पार्षद अध्यक्ष के कार्यालय में जाने को सहमत नहीं हुए। उन्होंने बताया कि पीए ने अध्यक्ष की ओर से यह भरोसा भी दिलाया था कि पार्षद जब चाहेंगे, हाउस की बैठक बुला ली जाएगी।


कोई आया ही नहीं, किसे आश्वासन देती : डॉ. रेखा

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने कहा कि उन्हें तो अखबारों के माध्यम से ही पता चला था कि कुछ पार्षद शुक्रवार को धरना देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पार्षद नगरपालिका कार्यालय में आए जरूर थे, लेकिन उनसे मिले बिना ही वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्षद उनसे मिलने आया ही नहीं तो आश्वासन देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि पार्षदों द्वारा दिए गए 51 विकास कार्य पहले से प्रक्रिया में हैं, जबकि हाल ही में दिए गए 46 कार्यों के भी एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed