फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discussion on the strike of 12 in the joint meeting of CITU-Sarva Karamchari Sangh

Kaithal News: सीटू-सर्व कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक में 12 की हड़ताल पर मंथन

Mon, 02 Feb 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the strike of 12 in the joint meeting of CITU-Sarva Karamchari Sangh
राजौंद। वाटर सप्लाई राजौंद परिसर में सीटू और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीटू के जिला सचिव नरेश कुमार रोहेड़ा ने केंद्र सरकरा पर आरोप लगाते हुए कि श्रम कानूनों को समाप्त कर नए लेबर कोड लागू किए जा रहे हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून में बदलाव कर लगभग 20 करोड़ मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला जा रहा है। नरेश रोहेड़ा ने कहा कि सरकार के मजदूर-विरोधी फैसलों के खिलाफ 12 फरवरी को मेहनतकश वर्ग सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मिड डे मील वर्कर यूनियन जिला कमेटी सदस्य चंद्रपति, आशा वर्कर यूनियन जिला सचिव कविता, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक सचिव रोहताश सहित अशोक कुमार, सुरेश, राकेश और संजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed