{"_id":"661f08ec17ec94e1c10464a4","slug":"discussion-on-the-causes-and-solutions-to-falling-human-values-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370180-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गिरते मानव मूल्यों के कारण व निवारण पर विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गिरते मानव मूल्यों के कारण व निवारण पर विचार-विमर्श
Wed, 17 Apr 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट महाविद्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को जाट हाई स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में साझा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अतिथि विद्वानों ने गिरते मानव मूल्यों के कारण व निवारण पर विचार-विमर्श कर विचार साझे किए। युवाओं के विकास के साथ मोबाइल के कारण गिरते मानव मूल्य पर चर्चा करते हुए इनके कारण और निवारण पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने शिरकत की। जाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अन्य अतिथि के रूप में सतबीर मलिक, डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांम्बू, आरकेएसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, जाट बीएड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लो, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही शामिल रहे।
डॉ. मनोज कुमार भांम्बू ने अपने व्याख्यान में वर्तमान में हरियाणा एवं युवा पीढ़ी की दशा और दिशा पर विस्तार से बताया। डॉ. संजय गोयल ने मोबाइल के कारण गिरते मानव मूल्य के बारे में बताया और गिरते मानव मूल्यों को कैसे बचाया जा सकता है। जाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजकला ने वर्तमान समय में बढ़ते तनाव से मुक्ति कैसे प्राप्त करें, इस विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभागार भवन में जाट महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका हरिप्रभा का विमोचन किया। पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. कर्मवीर चहल, उप संपादक प्रो. बिंद्र कुमारी ने पत्रिका विमोचन मंडल के विद्वान लोगों का धन्यवाद किया। संपादक डॉ. कर्मवीर चहल ने बताया कि गत वर्ष की वार्षिक पत्रिका का शीर्षक नई शिक्षा नीति एवं रोजगार के अवसर यह पत्रिका छात्रों के लिए लाइट हाउस की तरह कार्य करेगी। इस अवसर पर सभागार भवन में डॉ. संदीप धालीवाल, प्रो. राजपाल चहल, सुखबीर, लाभ सिंह चौहान सुदेश कुमारी, प्रमिला, रेणुका, सीमा, रामपाल, एड. जयप्रकाश जागलान मौजूद रहे।