{"_id":"66b7c0231232c4322e091704","slug":"discussion-on-bangladesh-coup-in-debate-kaithal-news-c-18-1-knl1004-450475-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिबेट में बांग्लादेश तख्तापलट पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिबेट में बांग्लादेश तख्तापलट पर चर्चा
Sun, 11 Aug 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वर्तमान में विश्व और देश में घटित हो रही घटनाओं को लेकर शिक्षा भारती स्कूल में डिबेट का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से अध्यापकों ने बच्चों को विषय बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और बांग्लादेश में घटित हो रही घटनाओं का भारत पर किस प्रकार का प्रभाव होगा को लेकर जानकारी दी।
इसके अलावा भविष्य में भारत की विदेश नीति पर इस घटना का किस प्रकार से असर दिखाई देगा, इन सभी विषयों पर भी छात्रों को जानकारी दी। शिक्षिका संजू ने कहा कि बांग्लादेश में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जिस तरह से तख्ता पलट किया गया, वह किसी भी राष्ट्र के लिए शर्म की बात है।
गौरतलब है कि वर्तमान में बांग्लादेश के प्रदर्शन कार्यों का मुख्य कारण वहां की आरक्षण पद्धति को माना जा रहा है। परमजीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की इस घटना से भारत के विदेशी संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी राष्ट्र होने के साथ-साथ एक मित्र राष्ट्र की भूमिका भी अदा कर रहा था। भारत ने बांग्लादेश के कई प्रोजेक्ट पर पैसा निवेश किया हुआ है। भारत ने बांग्लादेश के अंदर तीस्ता नदी पर एक बिलियन डॉलर का निवेश किया हुआ है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए आठ अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है। मुकेश कुमार ने कहा कि बांग्लादेश की इस घटना का भारत के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एक विशेष प्रभाव दिखाई देगा क्योंकि भारत बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा साझा करता है।
डिबेट में महावीर मौण, परमजीत सिंह, अन्नू और प्राध्यापक मुकेश ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह और प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में और अपने जीवन में हमेशा कुछ नया सीखते रहने की सलाह दी।