{"_id":"6ab6b3f924d6f3ddf001364a","slug":"discrepancies-in-the-family-id-came-to-light-when-they-sought-financial-assistance-following-their-sons-death-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155655-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बेटे की मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए पहुंचे तो सामने आई फैमिली आईडी की गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बेटे की मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए पहुंचे तो सामने आई फैमिली आईडी की गड़बड़ी
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची महिला। सोशल मीडिया
कैथल। शुगर मिल कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे एक परिवार की फैमिली आईडी में पांच बिजली मीटर दर्ज होने का मामला सामने आया है। परिवार पिछले करीब 15 साल से किराये के मकान में रह रहा है और उनका खुद का कोई मकान नहीं है। परिवार को फैमिली आईडी में दर्ज बिजली मीटरों की जानकारी उस समय मिली जब 17 वर्षीय बेटे की करीब 10 दिन पहले सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करने पहुंचा।
शुगर मिल कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रहा है। बेटे की मौत के बाद परिवार पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आर्थिक सहायता के लिए फार्म भरने के दौरान उन्हें बताया गया कि उनकी फैमिली आईडी में पांच बिजली मीटर जुड़े हुए हैं और बिजली बिल से संबंधित बड़ी रकम भी रिकॉर्ड में दिखाई दे रही है। यह सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गए।
खुद का मकान नहीं तो मीटर कहां से जुड़े
सुमन का कहना है कि परिवार के पास अपना मकान तक नहीं है। ऐसे में उसके नाम पर पांच बिजली मीटर दर्ज होना समझ से परे है। परिवार पहले फैमिली आईडी कार्यालय पहुंचा। वहां से उन्हें बिजली निगम कार्यालय भेज दिया गया। बिजली निगम के अलग-अलग कमरों के चक्कर काटने के बाद परिवार को आईटीआई के पास स्थित बिजली घर भेजा गया। यहां पांचों मीटर हटाने और रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने के लिए शिकायत दी गई।
विज्ञापन
एसडीओ बोले- प्रक्रिया के तहत होगा सुधार
बिजली निगम के एसडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि ऐसे मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रोफार्मा भरकर एडीसी कार्यालय भेजा जाता है। इसके बाद फैमिली आईडी में आवश्यक सुधार किया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।