फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disclosure: They used to bring drugs from Delhi and sell them in the surrounding districts

खुलासा : दिल्ली से लाकर आसपास के जिलों में बेचते थे नशीली दवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Disclosure: They used to bring drugs from Delhi and sell them in the surrounding districts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इनमें से एक आरोपी ये नशीली दवाएं दिल्ली से लेकर आता था।
सीआईए-वन पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी साहिल ने यह खुलासा रिमांड के दौरान किया है। आरोपी ने पुलिस को रिमांड के दौरान जानकारी दी कि ये नशीली दवाएं वह अपने संपर्क में आए नशेड़ियों के लिए लेकर आता था। नशेड़ियों को ही नशीली गोलियां सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे आरोपी विक्रम की ओर से पास के जिलों में इन दवाओं को सप्लाई किया जाता था। इस मामले में एंटी नारकोटिक सेल व सीआईए की टीम ने 58 हजार से अधिक नशीली दवाएं बरामद की थी। साथ ही 304 एमटीपी किट भी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बीरभान ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपस में संपर्क है और ये केवल जान-पहचान के लोगों को ही नशीली गोलियां देते थे। डीएसपी बीरभान ने बताया कि दोनों आरोपियों को घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित काबू किया था।

सूचना सही होने के कारण पुलिस ने विक्रम के मकान पर दबिश दी। इसके बाद विक्रम व साहिल को काबू कर लिया था।
दोनों ही मामलों में जिला अस्पताल से मौके पर पहुंचे नोडल ऑफिसर पीएनडीटी डॉक्टर सचिन मांडले की शिकायत पर थाना शहर में केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed