फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disabled people can achieve their goals through training: Dr. Vivek

प्रशिक्षण से लक्ष्य पा सकते हैं दिव्यांग : डॉ. विवेक

Mon, 04 Dec 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Disabled people can achieve their goals through training: Dr. Vivek
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व दिव्यांग दिवस पर नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के प्रधान डॉ. विवेक गर्ग ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। सही प्रयास और प्रशिक्षण से दिव्यांगजन लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य दिव्यांग बंधुओं को समानता देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखना है।उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोगों को लगता है कि दिव्यांग किसी न किसी रूप में शारीरिक व मानसिक अक्षमता का शिकार होते हैं, तो इसलिए वे आजीवन दूसरों पर बोझ बने रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं सत्य यह है कि कई प्रकार की दिव्यांगता में सही प्रशिक्षण, सही मौके तथा सही प्रयास की मदद से न सिर्फ उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, बल्कि वे समाज में समानता का जीवन भी जी सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर नारायण सेवा संस्थान भी दिन प्रतिदिन प्रयास कर रहा है। दिव्यांग बंधुओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नारायण सेवा केंद्र का कैथल में निर्माण किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के दिव्यांग बंधुओं को जीवन में हौसला देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed